फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शान से चले गणपति बप्पा, भक्तों की पूरी करेंगे हर मनोकामना

Fri, 09 Sep 2022 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महानगर में गणेश उत्सव पिछले कई दिनों से धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी भक्त विघ्नहर्ता की आराधना में लीन हैं। घरों से लेकर पंडालों तक में भक्त अपने आराध्य के पूजन-अर्चन में मग्न हैं।
विज्ञापन
गणेश प्रतिमाओं को विजर्सन के लिए ले जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी पर पधारे गणपति बप्पा की 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर विदाई हो रही है, इस उम्मीद के साथ कि...गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना। गणपति विसर्जन की आज शहर भर में धूम है। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ बप्पा को विदाई कर रहे हैं और गंगा तटों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


महानगर में गणेश उत्सव पिछले कई दिनों से धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी भक्त विघ्नहर्ता की आराधना में लीन हैं। घरों से लेकर पंडालों तक में भक्त अपने आराध्य के पूजन-अर्चन में मग्न हैं। गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन ही किया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन घर में गणेशजी को लाया जाता है और अनंत चतुर्दशी के दिन विदाई दी जाती है। मान्यता है कि गणेशजी की विदाई करने से सभी कष्ट एवं विघ्न दूर होते हैं और भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ जीवन में समृद्धि का भी वास होता है।

ऐसे करें गणेश जी का विसर्जन
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, विसर्जन के दिन भगवान गणेश की विधि -विधान से पूजा- अर्चना करें। फूल, माला, दूर्वा, नारियल, अक्षत, हल्दी, कुमकुम, पान, बताशा, लौंग, सुपारी आदि चढ़ाने के साथ ही मोदक, लड्डू आदि का भोग लगाना चाहिए। घी का दीपक, धूप जलाने के साथ ऊं गं गणपतये नम: का जाप करना चाहिए। गणेश जी की मूर्ति के बगल में रख दें। अगर नदी, तालाब या पोखर के किनारे विसर्जन कर रहे हैं तो कपूर से आरती कर लें। इसके बाद खुशी-खुशी विदा करें। गणपति जी को विदा करते समय अगले साल आने की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां तुझे सलाम.. कार्यक्रम में बही देशभक्ति की गंगा
श्री वार्ष्णेय मंदिर में संस्कार भारती उत्सव द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में बृहस्पतिवार को मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें देश भक्ति की गंगा बही तो डांडिया की मस्ती में भक्तजन जमकर झूमते नजर आए।

संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रतन वार्ष्णेय मित्र, संस्कार भारती के प्रांतीय नाट्य प्रमुख आलोक शर्मा एवं अर्चना फौजदार ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप, देवेंद्र वार्ष्णेय भोला, लक्ष्मी वार्ष्णेय, मनोज कुमार, संजय बालाजी, अमित शेखर सराफ, भुवनेश आधुनिक, पार्षद अलका गुप्ता, अन्नूबीड़ी, अजय लिथो, आस्था शर्मा आदि का सहयोग रहा। उधर, अचल ताल स्थित श्री गिलहराज मंदिर के अलावा प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर पर नौवें दिन हरि नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। हरे रामा, हरे कृष्णा.., मेरा छोटा सा परिवार हरि आ जाओ एक बार.. पर भक्तजन झूमते रहे। आयोजन में महंत विनय नाथ, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, दीपका वार्ष्णेय, कामिनी, कृपा देवी, प्रतिमा, मोना मानसी, दीपक वार्ष्णेय, कपिल डब्बू सक्सेना, तेजेंद्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें