फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जगह गणपति बप्पा मोरिया...की धूम

विज्ञापन
अच ताल गणेश मंदिर से निकाली गई गणेश शोभायात्रा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर में गणपति बप्पा मोरिया... अबके बरस तू जल्दी आ..जैसे गीतों से माहौल भक्तिमय हो रहा है। गणेश महोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। मंदिरों के साथ-साथ पंडालों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा, अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में 11 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न आयोजन हुए। मंदिर महंत विनय नाथ महाराज ने बताया कि ऋषि पंचमी कथा एवं अथर्व शीर्ष पाठ के साथ ही रिद्धि-सिद्धि गणपति कष्ट निवारण यज्ञ का आयोजन हुआ। शाम को भव्य गणेश भगवान की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का सांसद हाथरस राजवीर दिलेर, बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, पूर्व विधायक संजीव राजा, इंजीनियर राजीव शर्मा, राजीव अग्रवाल आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर, मदार गेट चौराहा, मानिक चौक, कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव, रामलीला ग्राउंड, हाथरस अड्डा, चंपा अग्रवाल होते हुए प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर पर समाप्त हुई। भक्तों ने कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। आयोजन में मेला संयोजक अजय वार्ष्णेय, दिनेश वर्मा, दीपक लाइट, कपिल वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।
श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर कुंदन नगर में महंत श्रीराम महाराज के नेतृत्व में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम में गौतम, ध्रुव पंडित, कपिल वार्ष्णेय, रिंकू वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, भोला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति के तत्वावधान में शीशियापाड़ा स्थित गणपति मंदिर पर दूसरे दिन भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नित्या को प्रथम, स्वाति द्वितीय एवं अर्पिता को तृतीय पुरस्कार मिला। आयोजन में भाजपा नेता एवं मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष संदेश राज, रंजीत ठाकुर, वंश कुमार, शिवम चौहान, देबू कुमार आदि का सहयोग रहा।
संस्कार भारती उत्सव के तहत श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन श्री वार्ष्णेय मंदिर हुआ। यहां मशहूर भजन गायिका संगीता अरोरा के भजनों पर भक्त थिरकने लगे। आयोजन में पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय पप्पू , प्रवीण गुप्ता, योगेश गुप्ता, व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वाले, भुवनेश वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें