फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर सक्रिय हुए जुआरी, जिले भर में 30 गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर कुछ परिवारों में शगुन के तौर पर तो कुछ जगह पेशेवर तरीके से जुआ खेला जाता है। इसे लेकर एसएसपी ने पेशेवर जुआरियों के खिलाफ अभियान छिड़वा रखा है। इसी क्रम में शनिवार रात से लेकर अब तक जिले भर में 30 से ज्यादा जुआरी पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा देर रात भी अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पेशेवर जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में अब तक शहर व देहात में 30 जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दादों में निनामई के बाग के पास से, बरला व अकराबाद में और शहर के देहली गेट में जुआरी पकड़े गए हैं। सभी तीस जुआरियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आगे भी यह अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें