अलीगढ़ जिले के 12 विकास खंडों में तीन करोड़ रुपये से अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में धनराशि भेज दी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि विकास खंड जवां के गांव गोधा, गांवरी, गोंडा के गांव ढांटौली, इगलास के गांव करथला बलरामपुर, टप्पल के गांव छज्जूपुर, लोधा के पलाएसी, अकराबाद के गांव नगरिया पट्टी चाहरम, गांव राजीपुर (बिलौठी), धनीपुर के गांव निजावतपुर बोरना, बिजौली के गांव राजगांव, गंगीरी के गांव पिपलोई, अतरौली के ककेथल, खैर के बिहारीपुर, अहरौला में अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। इसके लिए 24.30-24.30 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है।