एफएसटी द्वारा जिस ड्राइवर से दो लाख रु0 बरामद किए सतीश कुमार
- फोटो : samvad
लोक सभा चुनावों के लिए सादाबाद विधान सभा चुनाव के लिए बनाई गई एफएसटी-5 टीम ने रविवार की शाम को मथुरा जलेसर मार्ग पर मानिकपुर जलेसर सीमा पर चेकिंग करते समय एक टाटा 407 गाड़ी में उसके ड्राइवर से दो लाख रुपये जब्त कर लिए।
कार्यपाल मजिस्ट्रेट सहायक प्रोफेसर नीरज उपाध्याय ने बताया कि वह टीम के साथ जलेसर मानिकपुर बॉर्डर वाहनों को चेक कर रहे थे। उसी समय जलेसर की ओर से आने वाली एक टाटा 407 गाड़ी को रोककर जब उसकी एवं उसके ड्राइवर की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश कुमार निवासी बधैन कलां थाना कोसी कलां जनपद मथुरा बताया। ड्राइवर ने बताया कि वह प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री से अन्य स्थानों पर पानी के लिए प्लास्टिक के पाइप की आपूर्ति करता है। वह सुबह मैनपुरी के बेबर में काले प्लास्टिक के पाइप उतार कर वापस आ रहा था। वहां से वह दो लाख रुपये नकद लेकर चला था। उसके पास 50 हजार रुपये का बिल भी है। इधर कार्यपाल मजिस्ट्रेट का कहना है ड्राइवर समय पर नकदी का कोई भी वैधानिक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसलिए जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।