फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एफएसडीए की टीम ने दुकानों से भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को भी चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि शहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुल्ला पाड़ा, भुजपुरा स्थित खाद्य प्रतिष्ठान डेयरी से पनीर, दूध और दही के नमूने लिए। नई आबादी नगला मानसिंह कमलापुर रोड पर मैदा का एक नमूना, पुरानी जीटी रोड, नौरंगाबाद के खाद्य कारोबारी के यहां से मैदा, सब्जी मंडी बाजार रिजवान से कचरी, फूल चौक के एक खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कचरी के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। इधर, तहसील कोल के पनैठी बाजार में एक दुकान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल, धनिया पाउडर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। तहसील अतरौली बाजार के किराना स्टोर से कचरी का एक नमूना, जट्टारी स्थित दुकान से खाद्य पदार्थ बटर मार्जिन ब्लैंड का एक नमूना, उसरह रोड की दुकान से रिफाइंड, समौसा मसाला का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें