प्रदेश में शनिवार से नई आबकारी नीति 2023-24 लागू हो गई है। अलीगढ़ में अब सादा, मसालेदार समेत तीन प्रकार की शराब की बिक्री होगी। कुछ शराब के ब्रांड की कीमतों में भी इजाफा देखेन को मिलेगा।
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि जिले में नई शराब नीति लागू कर दी गई है। इसके तहत जिले के 517 देसी, विदेशी और बियर के ठेके पिछले दिनों ही यह सभी व्यवस्थित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में देसी शराब की कुल 253 दुकान हैं। इनमें 222 का नवीनीकरण हो गया है।
11 दुकानों का आवंटन प्रथम लॉटरी में किया गया। चार दुकान दूसरी और 16 दुकान तीसरी लॉटरी में आवंटित हुईं। इसी तरह विदेसी शराब की कुल 109 दुकानें हैं। इनमें से 95 का नवीनीकरण हो गया था। पांच दुकानें प्रथम लॉटरी में आवंटित हुईं।
दूसरी में दो एवं तीसरी लॉटरी में सात दुकानों का आवंटन किया गया। बियर की कुल 130 दुकानें थीं, इसमें से 113 दुकानों का नवीनीकरण हो चुका है। 12 दुकानें प्रथम लॉटरी में और एक दुकान दूसरी लॉटरी में आवंटित हुई। चार दुकानों का तीसरी लॉटरी में आवंटन किया गया। जिले में मॉडल शाप की संख्या कुल 12 है। भांग की सभी 13 दुकानों का आवंटन नवीनीकरण से हो गया था।
इनके आवंटन के लिए लॉटरी की जरूरत ही नहीं पड़ी। उन्होंने बताया कि अब तक एक ही प्रकार की देसी शराब की बिक्री होती थी, लेकिन अब तीन प्रकार की देसी शराब बिकेगी। इसमें ट्रेटा पैक के साथ ही कांच के बोतल में भी देसी शराब बेची जाएगी।