फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिन में ली शादी की पार्टी, रात में चलाई दोस्त पर गोली, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 06:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शाम को शादी की पार्टी के लिए दो दोस्त विजयगढ़ आए। पार्टी के दौरान दोनों दोस्तों में झगड़ा हो गया। रात्रि करीब नौ बजे दोनों गांव पहुंचे तो वहां भी दोनों में कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने झगड़ा शांत करा दिया। दोनों दोस्त अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
गोली मारी प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दोस्त ने दिन में मिलकर शादी की पार्टी की और रात में आरोपी ने दोस्त पर गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में विजयगढ़ थाना क्षेत्र के बरी मंदिर वाला नगला में बुधवार की शाम को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। नशे की हालत में एक युवक रात्रि 11 बजे दोस्त के घर पहुंच गया और दोस्त पर फायर झोंक दिया। युवक बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर रात्रि को आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गया। बृहस्पतिवार को हमले के शिकार युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांव नगला बरी निवासी राजेंद्र पुत्र रघुवीर ने बताया उनके बेटे रामकुमार की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। बेटे से नगला पोखरा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ भोला पुत्र विनोद कुमार लगातार शादी की पार्टी मांग रहा था। शाम को शादी की पार्टी के लिए दोनों विजयगढ़ आए। पार्टी के दौरान दोनों दोस्तों में झगड़ा हो गया। रात्रि करीब नौ बजे दोनों गांव पहुंचे तो वहां भी दोनों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने झगड़ा शांत करा दिया। दोनों दोस्त अपने-अपने घर चले गए। राजेंद्र ने बताया कि रात्रि 11 बजे पुष्पेंद्र उर्फ भोला तमंचा लेकर उनके दरवाजे पर आया और पूछा कि रामकुमार कहां है। उसकी आवाज सुनकर कमरे में सोया रामकुमार बाहर निकल आया। उसे देखकर पुष्पेंद्र उर्फ भोला ने उस पर फायर झोंक दिया। वह झुककर बाल-बाल बच गया।

पुष्पेंद्र ने दूसरा फायर करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वहां भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकला। सुबह राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पुष्पेंद्र उर्फ भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार की रात को पुलिस आरोपी को पकड़ लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें