फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दोस्त ने की थी गोलू की हत्या, दोनों में था समलैंगिक संबंध, कर रहा था ब्लैकमेल

Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गभाना थाना के गांव हींसैल में गोलू नाम के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। समलैंगिक संबंधों पर ब्लैकमेल करने से गुस्साए दोस्त ने ही चाकू घोंपकर हत्या की थी। 
विज्ञापन
हत्यारोपी आकाश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना थाना के गांव हींसैल में सोमवार को गोलू नाम के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार समलैंगिक संबंधों पर ब्लैकमेल करने से गुस्साए दोस्त ने ही चाकू घोंपकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चाकू से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


हींसैल गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू पुत्र बनी सिंह का शव सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक कुएं से बरामद हुआ था। शव पूरी तरह निर्वस्त्र था। गले और पेट व पसली के बीच घाव था, जिस पर गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही थी। सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि मृतक का मोबाइल गायब था। उसके मोबाइल को तलाशने के लिए नंबर सर्विलांस पर लगाया गया, तो उसकी लोकेशन सोमना रेलवे स्टेशन के पास मिली। इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची, तो गोलू का दोस्त हींसैल निवासी आकाश सिंह वहां पर मिल गया। उसे दबोच लिया गया।

कड़ी पूछताछ में आकाश ने बताया कि गोलू और उसके बीच करीब चार साल से समलैंगिक संबंध थे। इसी बीच गोलू ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह संबंध बनाता था। आकाश के अनुसार वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को ही गांव आया था। गोलू ने फोन कर उसे अपने पास बुलाया और संबंध बनाने का दबाव डाला।
विज्ञापन


रोज-रोज ब्लैकमेल करने से परेशान आकर उसने गोलू की हत्या करने का फैसला कर लिया। इसके बाद बहाने से उसे अपने सरसों के खेत में ले गया। वहां पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया ताकि किसी को कुछ पता न चल सके। सीओ के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चाकू से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें