किसी अनजान से लिफ्ट लेना कभी भी भारी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ दौरऊ निवासी शारदा देवी के साथ हुआ। उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। वह युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गईं। तहसील तक पहुंचने पर बैंक जाने के लिए कहकर मोटरसाइकिल रोक दी और ठगी कर भाग गए।
बाइक पर लिफ्ट लेना महिला को भारी पड़ गया। ठगों ने महिला को लिफ्ट दी। लिफ्ट देकर ठग महिला से नकदी और अंगूठी लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
दौरऊ निवासी शारदा देवी के अनुसार 15 फरवरी की सुबह वह टोल प्लाजा पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने कहा कि यह बैंक की गाड़ी है और वह सारसौल तक जाएंगे। इस पर विश्वास कर वह युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गईं।
तहसील तक पहुंचने पर बैंक जाने के लिए कहकर मोटरसाइकिल रोक दी। इसके बाद वापस आकर रुपये दिखाते हुए कहा कि थैला उन्हें दे दूं। थैले में 1290 रुपये रखे थे। थैले के साथ अंगूठी भी ले ली। बैंक का मामला बताते हुए कुंडल और चेन उतारकर देने के लिए कहने लगे। मना करने पर धक्का देकर दोनों युवक भाग निकले।