फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 127 महिलाओं से लोन के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी को भेजा जेल

Fri, 06 Sep 2024 06:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि फील्ड ऑफीसर के पद पर तैनात बल्देव के बंदी कारब निवासी तेजवीर सिंह व ब्रांच क्रेडिट मैनेजर मदन मोहन शर्मा निवासी पसौड़ा, खानबा भरतपुर ने करीब 127 महिला से लोन के नाम पर 31 लाख 24 हजार रुपये का गबन व हेराफेरी की है।
विज्ञापन
आरोपी भेजा जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने महिलाओं से लोन के नाम पर धोखाधड़ी करके रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक पर 127 महिलाओं से लोन पर के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया है कि इडसंड बैंक की गभाना ब्रांच के प्रबंधक सतीश तेवतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने तहरीर में कहा था कि फील्ड ऑफीसर के पद पर तैनात बल्देव के बंदी कारब निवासी तेजवीर सिंह व ब्रांच क्रेडिट मैनेजर मदन मोहन शर्मा निवासी पसौड़ा, खानबा भरतपुर ने करीब 127 महिला से लोन के नाम पर 31 लाख 24 हजार रुपये का गबन व हेराफेरी की है।

जब दोनों आरोपियों से रुपये मांगे गए तो वह टालमटोल करने लगे। बाद में दोनों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। 5 सितंबर को पुलिस ने तेजवीर सिंह उर्फ मोना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें