आरोप है कि फील्ड ऑफीसर के पद पर तैनात बल्देव के बंदी कारब निवासी तेजवीर सिंह व ब्रांच क्रेडिट मैनेजर मदन मोहन शर्मा निवासी पसौड़ा, खानबा भरतपुर ने करीब 127 महिला से लोन के नाम पर 31 लाख 24 हजार रुपये का गबन व हेराफेरी की है।
पुलिस ने महिलाओं से लोन के नाम पर धोखाधड़ी करके रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक पर 127 महिलाओं से लोन पर के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया है कि इडसंड बैंक की गभाना ब्रांच के प्रबंधक सतीश तेवतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने तहरीर में कहा था कि फील्ड ऑफीसर के पद पर तैनात बल्देव के बंदी कारब निवासी तेजवीर सिंह व ब्रांच क्रेडिट मैनेजर मदन मोहन शर्मा निवासी पसौड़ा, खानबा भरतपुर ने करीब 127 महिला से लोन के नाम पर 31 लाख 24 हजार रुपये का गबन व हेराफेरी की है।
जब दोनों आरोपियों से रुपये मांगे गए तो वह टालमटोल करने लगे। बाद में दोनों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। 5 सितंबर को पुलिस ने तेजवीर सिंह उर्फ मोना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।