फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी : 23 कैरेट का बताकर 18 कैरेट का दे दिया सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गोधा के गांव भवाइन निवासी युवक ने नगर के एक स्वर्णकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि स्वर्णकार ने अधिक कैरेट का बताकर कम कैरेट का सोना दे दिया था।
विज्ञापन

सुरेश चंद पुत्र शंकर लाल ने बताया कि 2012 में उन्होंने कस्बे के एक स्वर्णकार के यहां से सोने के आभूषण खरीदे थे। उस वक्त उन्हें 23 कैरेट का सोना बताकर दिया था। सोने पर सुनार ने अपना होल मार्क लगाकर दिया था। बिल भी अपनी दुकान का नाम छपा हुआ कच्चा दिया था। कुछ समय पहले सुरेश चंद ने जरूरत पड़ने पर सोना एसबीआई में गिरवी रखकर ऋण लेना चाहा। गिरवी रखने के लिए एसबीआई से अनुबंधित स्वर्णकार ने जब आभूषणों का परीक्षण किया तो वह 18 कैरेट के निकले। इससे सुरेश चंद के होश उड़ गए। पीड़ित का आरोप है कि जब वह दुकान पर शिकायत करने पहुंचे तो स्वर्णकार ने गाली-गलौज करते हुए दुकान से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही पक्का बिल न देकर जीएसटी चोरी की शिकायत भी राज्य कर विभाग में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें