फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बस कार और टेंपो में टक्कर मारते हुए मंदिर की दीवार से जा टकराई, चार लोग घायल

Wed, 19 Jun 2024 04:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
भिड़ंत में क्षतिग्रस्त बस और टेंपो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

18 जून की शाम करीब चार बजे अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर नगौला मंदिर के पास निजी बस कार और टेंपो में टक्कर मारते हुए मंदिर की दीवार से जा टकराई। हादसे में कार व टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताते हैं कि निजी बस अलीगढ़ से सवारियां लेकर संभल जा रही थी। नगौला मंदिर के पास बस पहुंची तभी डिबाई की तरफ से आ रही कार में टक्कर मारते हुए यह बस नगौला मंदिर की दीवार में जा टकराई। इसी बीच जवां की ओर से आ रहे टेंपो को भी बस ने अपनी चपेट में ले लिया।

जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे। कार के चालक रोहित पुत्र छोटेलाल निवासी डोरीनगर अलीगढ़ शहर और उनके बहनोई विपिन पुत्र मनवीर सिंह निवासी रहमापुर थाना डिबाई जिला बुलंदशहर सहित टेंपो सवार नसीम खां पुत्र हाकिम खां और कमलेश पुत्र प्रेमपाल निवासी तेजपुर को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें