चार साल की बच्ची सहित 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। जबकि 17 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 92 है।
जनपद में कोरोना का कहर अब थमता नजर आ रहा है। रविवार को चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क एवं दूरी का ध्यान रखें। साथ ही कोविड रोधी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कोरोना के खतरे से बचने के लिए यह जरूरी है। उन्हाेंने कहा कि सभी लोग निर्धारित समय पर वैक्सीन लगवाएं।