अन्य केंद्र
एएमयू कोर्ट के चार नए सदस्य बने
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विजिटर व राष्ट्रपति ने एएमयू कोर्ट के चार नए सदस्य बनाए हैं।
रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. खेम सिंह डहेरिया, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रोफेसर कुमुद शर्मा, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की प्रो. ललिता वट्टा, नेल्सन मंडेला सेंटर फॉर पीस एंड कॉन्फ्लिक्ट रिजॉल्यूशन जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी एएमयू कोर्ट के सदस्य होंगे। ब्यूरो