अलीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अलीगढ़ के पड़ोसी जनपदों में गहराता जा रहा है। बुलंदशहर में दो नए कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में ताजा 4 नए केस कोरोना संक्रमण के कंफर्म हुए हैं । इनमें दो मामले नोएडा के हैं और दो बुलंदशहर के।
इस तरह बुलंदशहर में कोरोना संक्रमण के कंफर्म केसों की संख्या 3 हो गई है। जबकि नोएडा में सबसे अधिक 39 कंफर्म केसों की पुष्टि मेडिकल कॉलेज में हुई है। मेडिकल कॉलेज में अब तक 559 कोरोना संक्रमण के सैंपल की जांच हुई है। जिसमें 44 मामले कोरोना वायरस के पाजिटिव पाए गए हैं। नोएडा और बुलंदशहर के अलावा एक केस मुरादाबाद का और एक केस आगरा का है। इस तरह अलीगढ़ जनपद की सीमा पर कोरोना वायरस के संक्रमण की आहट और बढ़ गई है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एम आई सी प्रोफेसर शाफे किदवाई कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संदिग्ध मामलों की जांच के लिए 2 केंद्र बनाए बनाए गए हैं। एक लखनऊ और एक अलीगढ में जेएन मेडिकल कॉलेज है। यहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से जांच के लिए सैंपल आ रहे हैं।