कंपोजिट इंग्लिश मीडियम उच्च प्राथमिक विद्यालय एलमपुर लोधा के तीन बच्चाें को छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा में सफलता मिली।
जिशांत कुमार को छठवीं रैंक, चित्रांशु गौतम आठवीं रैंक, सागर कुमार 31वीं रैंक, सपना कुमारी ने 32वीं रैंक हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीके सिंह ने बताया कि परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह 1000 रुपये के हिसाब से एक साल तक दी जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक 4 वर्ष के लिए यह योजना जारी रहेगी। इसमें कुल 48000 रुपये की धनराशि प्रति छात्र-छात्रा दी जाएगी।