फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टप्पल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिंग परीक्षण करते चार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा टप्पल स्थित पुष्पांजलि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सोमवार को फरीदाबाद (हरियाणा) एवं अलीगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस की मदद से छापा मार कर भ्रूण लिंग परीक्षण का पर्दाफाश किया। यहां 35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग की जांच की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर संचालक, रेडियोलॉजिस्ट, काउंटर संचालक एवं एक सहयोगी समेत चार लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन

तीन आरोपी अभी फरार हैं। मामले में थाना टप्पल में मुकदमा दर्ज कराया गया है। करीब चार साल से सेंटर का संचालन हो रहा था। सेंटर गोरखपुर के एक चिकित्सक के नाम पर पंजीकृत है और उसका करीब ढ़ाई माह पूर्व ही पंजीकरण समाप्त हो चुका है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
फरीदाबाद (हरियाणा) के स्वास्थ्य विभाग की टीम को कस्बा टप्पल में पुष्पांजलि अल्ट्रासाउंड सेंटर में मोटी रकम लेकर अवैध तरीके से भ्रूण लिंग परीक्षण होने की जानकारी मिली। इस पर टीम ने पलवल की एक महिला को ग्राहक बनाकर सेंटर पर भ्रूण परीक्षण कराने भेजा। परीक्षण के लिए 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इस बीच फरीदाबाद की टीम ने अलीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से संपर्क स्थापित कर लिया।
विज्ञापन

इस पर पीएनडीटी के प्रभारी एवं एसीएमओ डॉ. रोहित गोयल आदि कस्बा टप्पल पहुंच गए। यहां ग्राहक महिला को परीक्षण के बाद भ्रूण में बेटा होना बताया गया। इसी बीच संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को पकड़ लिया। जिसमें मौके पर अल्ट्रासाउंड कर रहे अभिषेक निवासी गोरखपुर, कस्बा टप्पल निवासी सेंटर संचालक अवधेश कुमार, सहयोगी लोकेश कुमार एवं काउंटर संचालक धर्मवीर को दबोच लिया।
काउंटर से महिला से वसूले गए 10 हजार रुपये बरामद हुए। एसीएमओ डॉ. रोहित गोयल ने बताया कि सेंटर का करीब चार साल से संचालन हो रहा था। सेंटर का पंजीकरण 14 अक्तूबर 2022 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी यहां अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच में साफ हुआ है कि सेंटर गोरखपुर के डॉ. रमेश बाबू के नाम से पंजीकृत है। यहां रेडियोलॉजिस्ट के रूप में गोरखपुर के ही डॉ. मसूद तैनात हैं।
जो करीब दो सप्ताह पूर्व ही कहीं घूमने चले गए हैं। उनके स्थान पर करीब दो सप्ताह पहले ही गोरखपुर के अभिषेक की तैनाती की गई है। अभिषेक ही सेंटर पर परीक्षण के बाद अपने हस्ताक्षर से जांच रिपोर्ट तैयार कर रहा था। सेंटर संचालन में एक अन्य अवधेश कुमार नामक व्यक्ति का सहयोग रहा है।
एसीएम डॉ रोहित गोयल ने बताया कि इस मामले में थाना टप्पल में सेंटर संचालक अवधेश, रेडियोलॉजिस्ट अभिषेक कुमार, सहयोगी लोकेश एवं काउंटर संचालक धर्मवीर, डॉ. रमेश बाबू, डॉ. मसूद एवं अवधेश कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक टप्पल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें