फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिव्यांग दंपति के आवास का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला, महिलाओं ने गाए मंगलगीत

Sat, 09 Dec 2023 11:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एमएलए राजकुमार सहयोगी व डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिव्यांग दंपति के आवास का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने खुद कन्नी से सीमेंट, बदरपुर, बालू घोल लेकर ईंट नींव में लगाईं।

विज्ञापन
भूमि पूजन करते विधायक राजकुमार सहयोगी व डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी व जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिव्यांग दंपति के आवास का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया। भूमि पूजन के दौरान महिलाओं द्वारा मोदी-योगी उद्घोष के साथ मंगलगीत गाए गये। पूजा अर्चना के बुनियाद की ईंट रखी गयी। डीएम ने दंपति को आईडीआई रोड स्थित बरौला जाफराबाद पुल के पास बन रहे आवास का स्वीकृति प्रमाण पत्र भी सोंपा। 

<iframe src="https://hyperlocal-source-video.amarujala.com/uploaded_videos/hyperlocal_videos/2023/12/09/1RbPXWm.mp4" width="640" height="480" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनसामान्य के हितार्थ विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं आवासहीनों को छत मुहैया कराई जा रही है।  जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीनों को 2.50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है ताकि वह अपने पक्के मकान में रह सकें। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संचालित है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है, जिसमें अलीगढ़ जिले के लाभार्थियों की भी बड़ी संख्या है। 

इस दौरान पीओ डूडा कौशल कुमार, पार्षद संजीव कुमार, दिनेश भारद्वाज, हितेष कुमार, पुष्पा देवी समेत पार्टी पदाधिकारी सुभाष सुभानु, मनोज कुमार, पंकज अग्रवाल, रोहिताश कुमार उपाध्याय, मुरारीलाल, तेज सिंह राजपूत, ओपी लाला एवं लाभार्थी के परिवारीजन मौजूद रहे। पुरोहित जॉनी पंडित ने पूर्ण विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें