फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस : सेवा और समर्पण की मिसाल है आरपीएफ

सार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सेवा और समर्पण की मिसाल है।1965 में इसे ‘‘रेलवे सुरक्षा विशेष बल’’ नाम दिया गया।सराहनीय कार्यों के लिए प्रयागराज मंडल में पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सेवा और समर्पण की मिसाल है। यह देश के सर्वोत्तम सुरक्षा बलों में सेे एक है। जो देश में रेल यात्रियों की सुरक्षा, भारतीय रेलवे की संपत्तियों की रक्षा एवं देश- विरोधी गतिविधियों में रेलवे सुविधाओं के इस्तेमाल की निगरानी रखता है। रेल के अधीन इस बल को दोषियों की गिरफ्तारीे, जांच - पड़ताल करने एवं अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने का अधिकार है। हर साल रेलवे पुलिस बल का स्थापना दिवस 20 सितंबर को मनाया जाता है। वर्ष 1985 में रेलवे पुलिस बल को केंद्रीय सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। 29 अगस्त 1957 को संसद द्वारा रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम बनाया गया, जिसमें सुरक्षा बल का नाम बदलकर रेलवे सुरक्षा बल कर दिया गया। 1965 में इसे ‘‘रेलवे सुरक्षा विशेष बल’’ नाम दिया गया। 1966 में आरपीएफ को रेलवे संपत्ति ( गैरकानूनी अधिकार) अधिनियम बनाकर रेलवे संपत्ति के बेहतर संरक्षण के लिए कानूनी अधिकार दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले 223 आरोपियों को भेजा जेल
आरपीएफ की टीम ने एक साल के दौरान संपत्ति चोरी करने वाले 223 आरोपियों को जेल भेजा है। रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में 6170 लोगों पर कार्रवाई कर 45 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ ही 291 लोगों को जेल भेजा गया है। पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि ड्रग्स या प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी में 28 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है। टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त 69 अनधिकृत एजेंट पकड़े गए है। सुरक्षा बल ने वित्तीय एक साल में 1804 अनधिकृत वेंडरों से कोर्ट के माध्यम से 22,81,404 रुपये का जुर्माना वसूला है। 453 बिछड़े व भटके बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन के अलावा परिजनों को सौंपा गया है। मेरी सहेली की टीम लगातार महिला यात्रियों को जागरुक करने का अभियान चला रही हैं। इस दौरान सफर करने वाली 38,562 महिला यात्रियों की समस्या जानी गई। सराहनीय कार्यों के लिए प्रयागराज मंडल में पुरस्कृत किया गया है। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल से गैंग रेप कर भाग रहे एक आरोपी को आरपीएफ टीम ने अलीगढ़ स्टेशन पर दबोचा था।
स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
आरपीएफ के स्थापना दिवस पर मंगलवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसके अलावा पौधारोपण कर वृद्धा आश्रम पहुंचकर भोजन कराया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें