14 मार्च को थाना दादों पुलिस ने फर्जी रूप से पूर्व विधायक लिखी कार को सीज किया है। युवक अवैध तरीके से टाटा सफारी कार पर पूर्व विधायक लिखवाकर घूम रहा था। इसमें हूटर भी लगा हुआ था।
गांव कासिमपुर कसेर निवासी पंकज पुत्र रामवीर सिंह अपनी टाटा सफारी कार पर पूर्व विधायक लिखवा कर हूटर बजाते हुए कस्बा से निकल रहा था। चेकिंग कर रही पुलिस ने गाड़ी रोककर युवक से पूछताछ की। जिस पर युवक ने बताया कि उसने गाड़ी तीन वर्ष पूर्व मेरठ के एक पूर्व विधायक से ली थी। अब कार उसके नाम है। उसने रौब झाड़ने के लिए पूर्व विधायक नहीं हटवाया। पुलिस ने युवक पर तेईस हजार रुपये का चालान कर कार को सीज कर दिया है।