हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हुमायूं बताते हुए कहा कि वह देश में गाय काटने पर पाबंदी लगा देें, तो भारत के मुसलमान उनका स्वागत करोंगे।
मंगलवार को वह एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां आए थे। उन्होंने कहा कि हुमायूं ने गाय काटने पर पाबंदी लगाई थी। गाय के नाम पर फर्जी आंदोलन चलाया जा रहा है। ऐसे लोग गाय-बैल से माेहब्बत नहीं करते, बल्कि गोवंश खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गाय काटने पर पाबंदी लगा दी जाए और बैल को उद्योग का दर्जा दिया जाए।
अरशद खान ने कहा कि इस सृष्टि को बनाने के साथ अल्लाह ने हजरत आदम अस को 18 हजार भाषा सिखाकर जमीन पर उतारा था। 18 हजार नाम अल्लाह ने अपने पहले ही रख लिए थे। हर भाषा में अल्लाह के अलग-अलग नाम हैं। हजरत नूह ही मनु हैं। इनसे सृष्टि की दोबारा शुरुआत हुई है। सभी का खुदा एक ही है, उसके नाम अलग हैं, जिस तरह से अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के हजारों के नाम हैं। दुनिया में सारे जानवर एक भाषा में बोलते हैं।
उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा का यज्ञ फेल हो जाएगा। हिंदू राष्ट्र बनाकर कुछ परिवर्तन नहीं होने वाला है, क्योंकि उनके पास कोई विचारधारा नहीं है। इस अवसर पर कमाल अख्तर, आरिफ, अमजद आदि मौजूद रहे।