फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता की मौत पर पूर्व विधायक ने उठाया सवाल

विज्ञापन
बाबू का फाइल फोटो । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के सराय रहमान के फल विक्रेता द्वारा पुलिस मदद न मिलने पर जहर खाकर आत्महत्या के मामले में पूर्व विधायक जमीरउल्लाह परिवार के साथ खड़े हो गए हैं। रविवार को उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और कहा कि अगर फल विक्रेता बाबू के परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने कहा कि महिला उसका मोबाइल तोड़ती है। पुलिस उसमें समझौता कराती है। फिर रुपये नहीं मिलते और बाद में पुलिस सुनवाई नहीं करती। इसी से आहत होकर बाबू ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार में बुजुर्ग मां, चार भाई-बहन हैं। पुलिस ने इस मामले में बिना पोस्टमार्टम शव को दफन करा दिया। इस मामले में उन्होंने परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन की बात कही है। कहा है कि मुख्यमंत्री के अलीगढ़ आगमन की तैयारी है। जरूरत पड़ी तो वे परिवार को उनसे मिलवाने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर उनके साथ तारिक वहीद, रियासत सिद्दीकी, बाबू खां प्रधान, बिल्लू चौहान, इमरान खान, हाजी मुस्ताक अहमद, इमरान घोसी, राहुल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें