सरकार द्वारा जायद में दलहनी फसलों में उड़द एवं मूंग एवं मिलेटस (श्री अन्न) में मडुआ (रागी-फिंगर मिलेट) के निशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण पहली बार किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि राज्य सेक्टर से वितरित किए जाने वाले बीज मिनीकिट उड़द के चार किग्रा, मूंग के चार किग्रा एवं मडुआ के तीन किग्रा के होगें। जिले में 24 क्विंटल (600 मिनीकिट) उर्द 60 क्विंटल (1500 मिनीकिट) मूंग 6.48 क्विंटल (216 मिनीकिट) वितरण कृषकों में किया जएगा। योजना में मिनीकिट का वितरण कृषकों को पहले आओ पहले पाओ के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिनीकिट का वितरण 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषकों एवं 75 प्रतिशत अन्य पंजीकृत कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
कुल वितरण लक्ष्य में 30 प्रतिशत महिला कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। चयनित कृषकों को अधिकतम एक बीज मिनीकिट वितरित की जाएगी। यदि उड़द एवं मूंग बीज मिनीकिट का लाभ प्राप्त करने वाला कोई कृषक मडुआ (रागी) का बीज मिनीकिट भी लेना चाहता हो तो उसे उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद