अलीगढ़ के टप्पल कस्बा में किशोरी से छेड़खानी के मुकदमे में आठ साल बाद फैसला आया है। दोषी को अदालत ने पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार यह मुकदमा 3 मई 2017 को दर्ज कराया गया। आरोपी सचिन उर्फ कालू को नामजद किया गया। न्यायालय में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर सचिन को दोषी करार देकर पांच साल कैद की सजा सुनाई। 18 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।