मथुरा-बरेली राज्यमार्ग एवं आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से देर शाम तक वाहनों की जांच की गई। इस अभियान में यातायात नियमों को तोड़ने वाले 90 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, दूसरी ओर पांच ऐसे वाहनों को सीज किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर संभागीय परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 27 जनवरी को सौ से अधिक वाहनों की जांच की गई। इसमें पांच ओवरलोड वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
एआरटीओ नीतू सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मथुरा बरेली राज्यमार्ग एवं आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से देर शाम तक वाहनों की जांच की गई। इस अभियान में यातायात नियमों को तोड़ने वाले 90 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, दूसरी ओर पांच ऐसे वाहनों को सीज किया गया। जिनके द्वारा हद से अधिक ओवरलोडिंग की गई थी व उन पर पहले से कई चालान कटे हुए थे।
इन सभी वाहनों को कलक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया है। इसके साथ ही कोहरे को लेकर दुर्घटना रोके जाने के लिए एआरटीओ नीतू सिंह ने पीटीओ राम बाबू को साथ लेकर तमाम वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाएं। वहीं, वाहन चालकों को जाकगरुक किया कि काहरे में खुद की व दूसरे वाहन चालक की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर टेप का अधिक से अधिक प्रयोग करें। तांकि कोहरे में वाहन चलाए जाने में आसानी हो, दुर्घटना कम हों।