जिले में बुधवार को भी 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा.नीरज त्यागी के अनुसार पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन सभी के संपर्क तलाशे जा रहे हैं। इन्हें इलाज शुरू करा दिया गया है। खास बात है कि अभी तक किसी मरीज को भरती करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। फिर भी लोगों से एहतियाती खुराक लेने की अपील की गई है।