अपनी पांच महीने की बेटी के हाथों उसकी दक्षिणा को पीएम राहत कोष में जमा कराते खैर बाईपास रोड निवासी भाजयुमो नेता शोभित वार्ष्णेय।
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। खैर बाईपास रोड निवासी भाजयुमो नेता शोभित वार्ष्णेय ने अपनी पांच महीने की बेटी को मिली नवरात्र की दक्षिणा प्रधानमंत्री राहत कोष खाते में जमा की है। उन्होंने बताया कि बेटी प्रिशा वार्ष्णेय को नवमी पूजा के तहत लोगों ने दक्षिणा दी थी। कुछ अपनी तरफ से मिलाकर एक हजार एक रुपये राहत कोष में जमा करा दिए हैं। शोभित ने कहा कि जहां भी जरूरतमंद दिखे उसकी मदद करने के लिए पहले सोचें। लेकिन इस बीच लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं निकलना है।