फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दुकान पर बैठे व्यापारी पर पांच बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 21 Oct 2024 04:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस फुटेज खंगाल रही थी। मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर गेट के सामने दुकान पर बैठे व्यापारी पर 20 अक्टूबर को कार सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने फायर कर दिया। व्यापारी ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


गौरव शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा निवासी ताहरपुर कस्बा में श्रीरामा मोटर्स ई-रिक्शा की दुकान चलाते हैं। गौरव ने बताया है कि 20 अक्टूबर की रात करीब नौ वह दुकान में बैठे हुए थे। इस बीच पांच नकाबपोश वेन्यू कार से वहां पहुंचे। वह कुछ समझ पाते इतने में तमंचे से सीधे उनपर फायर कर दिया। गोली दुकान में लगे शीशे में लगी। अंदर बैठे गौरव शर्मा ने दुकान के पीछे के दरवाजे से भागकर अपनी जान बचाई।

गोली की आवाज सुनकर बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों को आता देख बदमाश फायर करते हुए कार लेकर टप्पल की तरफ भाग गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस फुटेज खंगाल रही थी। मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें