स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को पांच किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि दौड़ सुबह 6 बजे डीएम आवास से शुरू होगी। सुभाष चौक, दीवानी, तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट के सामने से मुड़कर एएमयू सर्किल, लाल डिग्गी, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज, मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, क्वार्सी चुंगी, कल्याण-रामघाट मार्ग से होकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ का समापन होगा। ब्यूरो