जट्टारी कस्बे में नगर पंचायत कर्मियों ने शुक्रवार को पॉलीथिन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। दुकानदारों से करीब पांच किलो पॉलीथिन जब्त कर 18 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया।
अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में नगर पंचायत कर्मियों ने लोकेश, गोविंद, शेखर, हरीश, राजपाल, राकेश, बनवारी, जयचंद, चंद्रमोहन, प्रमोद, दिनेश, लतेश, भोला, दिनेश आदि की दुकान से 4 किलो सात सौ ग्राम पॉलीथिन जब्त की। इनसे 18 हजार 8 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
दुकानदार व नगर पंचायत कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई। चेयरमैन प्रदीप बंसल ने लोगो से आग्रह किया है कि पॉलीथिन का प्रयोग न करें। सामान खरीदने या बिक्री के लिए कपड़े के थैले का इस्तेमाल करें।