ग्राम बैलोठ में साले-बहनोई के बीच झगड़े और मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
ग्राम ख्यामई निवासी जयपाल शर्मा की बैलोठ में ससुराल है। बताया कि छोटे साले रामू ने अपनी शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। यह रुपये लेने के लिए पत्नी दुर्गेश देवी के साथ ससुराल आए थे। रामू ने रुपये दे दिए। इसी बीच उनकी पत्नी दुर्गेश देवी ने अपने भाई से लेन-देन ठीक रखने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर बड़े साले सोमेश ने उनके सहित पत्नी और बेटे करन को पीटकर घायल कर दिया। वहीं सोमेश का आरोप है कि बहनोई व भांजे सहित दो अन्य ने उनके सहित पत्नी राखी को पीटा। मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।