फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रात भर मची रही हायतौबा, सुबह-सुबह पहुंची स्वास्थ्य टीम, फूड प्वाइजनिंग से पांच दर्जन बीमार

Wed, 15 Mar 2023 04:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दूल्हा-दुल्हन पक्ष के करीब पांच दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए और दोनों मोहल्लों में सोमवार देर रात से हायतौबा मच गई। मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में भरती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में स्वास्थय विभाग के अधिकारी जानकारी करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के डोरी नगर इलाके में एक परिवार में आयोजित शादी समारोह में बची मिठाई खाने से पांच दर्जन लोग लोग बीमार हो गए। मोहल्ले के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन पक्ष के करीब पांच दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए और दोनों मोहल्लों में सोमवार देर रात से हायतौबा मच गई। मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में भरती कराया गया। खबर पर तड़के स्वास्थ्य टीम भी दोनों इलाकों में पहुंच गई। दोपहर में जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। अभी एक दर्जन मरीज अलग अलग अस्पतालों में उपचार पा रहे हैं।

विज्ञापन




डोरी नगर के आदर्श बुद्ध विहार निवासी सेवानिवृत्त दरोगा गेंदा सिंह की बेटी की रविवार को इलाके के एक गेस्ट हाउस में शादी थी। बारात पड़ोस के मोहल्ला कुंवर नगर से आई थी। शादी समरोह सकुशल संपन्न हुआ। इसमें मिठाई के तौर पर गाजर का हलवा व रसगुल्ला बने थे। रात में रिश्तेदारों, दुल्हा-दूल्हन पक्ष के लोगों ने यह मिठाई खाई। सोमवार को बची हुई मिठाई गेंदा सिंह पक्ष ने मोहल्ले में आसपास के लोगों को बांट दी। इसके बाद सोमवार देर शाम से लोगों के बीमार होने का क्रम शुरू हुआ। अचानक से लोग उल्टी-दस्त से ग्रसित होने लगे। एक साथ लोगों के इस तरह बीमार होने पर लोग माजरा समझ गए और आनन-फानन रात दस बजे बच्चों व महिलाओं को दीनदयाल अस्पताल, जिला अस्पताल के अलावा रामघाट रोड के एक चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, क्वार्सी बाईपास के निजी अस्पताल में भरती कराया गया। जानकारी मिली कि दूल्हा पक्ष के मोहल्ले में भी लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन




तड़के नौरंगाबाद पीएचसी के जरिये यह खबर स्वास्थ्य अधिकारियों को मिली तो संक्रामक रोग अधिकारी डा.शोएब सहित पूरी टीम दोनों मोहल्लों में सक्रिय हुईं। लोगों को घरों पर ही उपचार देना शुरू किया गया। साथ में अस्पतालों में भरती मरीजों की निगरानी शुरू की गई। तब जाकर दोपहर तक हालात काबू हुए। देर शाम समाचार लिखे जाने तक एक दर्जन मरीज भरती थे, जिनमें कुछ बच्चे व कुछ महिलाएं हैं। हालांकि उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

शादी में रखी हुई मिठाई खाने से दो मोहल्लों में फूड प्वाइजनिंग हुई। अब तक 55 करीब मरीज चिह्नित किए गए। जिनमें से अब सभी की स्थिति ठीक है। मोहल्ले में दवाओं का वितरण किया गया है। मात्र एक दर्जन मरीज ऐसे हैं, जो भरती हैं। इनमें कुछ दूर के रिश्तेदार ऐसे थे, जो बिना उपचार के अपने घरों को चले गए। -डा.शोएब, संक्रामक रोग अधिकारी

विज्ञापन

ये हुए बीमार  

किरन देवी, अभिषेक, कंचन कुमारी, सुमित्रा देवी, हंशिका, ज्ञानेश, रूबी, प्रियांशी, सुनहरी देवी, विमलेश, उर्मिला, सरिता, ओमवती, चेतन, बेबी, पूजा, सरिता आदि।



एफडीए टीम ने लिए नमूने
स्वास्थ्य अधिकारियों की सूचना पर एफडीए की टीम भी मोहल्ले में पहुंच गई। वहां से दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। साथ में उन्हें बनाने में शामिल हुए खोवा व अन्य कच्चे माल के सैंपल भी संबंधित दुकानों से लिए गए हैं। ताकि जांच में यह साफ हो सकेगा कि खराबी किस उत्पाद की वजह से आई।

एक परिवार के छह लोग बीमार
सेवानिवृत्त दरोगा गेंदा सिंह के घर के ठीक सामने रहने वाले यशपाल सिंह ने बताया कि बची हुई मिठाई सोमवार दोपहर में वितरित की गई थी। जिसे मोहल्ले में लोगों ने खाया और हमारे परिवार ने भी खाया। इस वजह से उनके दो बच्चे, पिताजी, खुद की व छोटे भाई की पत्नी, छोटे भाई का बच्चा बीमार हुए हैं। बच्चे अभी निजी अस्पताल में भरती हैं।

मोहल्ले में नहीं बना खाना
सोमवार देर शाम से घटनाक्रम शुरू होने के बाद मोहल्ले के ज्यादातर परिवार अस्पताल में थे। दिन में हालांकि लोग उपचार के बाद घर पहुंचने लगे थे। मगर हायतौबा और उपचार के चलते घरों में दिन भर खाना नहीं बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें