चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपी। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली पुलिस ने चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने से पहले पांच अपराधियों को दबोच लिया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेजा गया है।
कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआई इजहार अहमद, एसआई सचिन कुमार, सिपाही सोनू पंडित, नवीन कुमार अहलावत व नवीन कुमार के साथ गश्त के दौरान चौराहे के समीप महेंद्र नगर में एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने करने की योजना बना रहे सुनील कुमार पुत्र श्यौदान सिंह निवासी याकूतपुर थाना महुआखेड़ा, हाल निवासी कस्बा इगलास, जिनेश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी धनीपुर मंडी थाना महुआखेड़ा, अभिषेक उर्फ छोटा पुत्र भगवान दास निवासी ढोलना थाना जनपद कासगंज हाल निवासी धनीपुर मंडी थाना महुआखेड़ा, पंकज पुत्र विनोद, सुमित उर्फ शंभू पुत्र किशनपाल निवासीगण धनीपुर मंडी थाना महुआखेड़ा को पकड़ा गया। सुनील कुमार मास्टर माइंड है। उसी ने सभी को बुलाया था।
सुनील ने घटना को अंजाम देने के लिए एक दिन पहले दुकान की रेकी भी की थी। उस पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। जिनेश पर सात, अभिषेक पर दो और पंकज पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास से एक तंमचा व कारतूस, एक चाकू, एक हथौड़ा, छेनी सरिया, प्लास, पेचकस, लकड़ी का गुटका तथा चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ है।