नगर पालिका परिषद में मनोनीत पांच सभासद ओमप्रकाश कुशवाहा, विजय धनराज, धर्मेंद्र सिंह, पूनम गुप्ता और धीरज साहनी ने शनिवार को शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम नगर पालिका सभागार में आयोजित हुआ, जहां उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अधिकारियों ने बधाई देते हुए नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान पालिका के सभी सभासद, कर्मचारी मौजूद रहे।