फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झोपडी में लगी आग, दो पशु जिन्दा जले

Thu, 05 Jan 2023 08:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के लोधा थाना अंतर्गत वीरमपुर गांव में बुधवार देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गयी। आग लगने से दो पशु जिन्दा जलकर मर गये और तीन पशु व गाय का बछडा आग से झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
आग लगने से खाक हुई झोंपड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के लोधा थाना अंतर्गत वीरमपुर गांव में बुधवार देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गयी। आग लगने से दो पशु जिन्दा जलकर मर गये और तीन पशु व गाय का बछडा आग से झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। झुलसे पशुओं का डॉक्टरी उपचार चल रहा है। झोपड़ी में रखे कपड़े व चारपाई समेत अन्य सामन जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


लोधा थाना क्ष्रेत्र के गांव वीरमपुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र सुमेर सिंह बुधवार रात को अपने घर पर सो हुए थे और उनके पशु झोपड़ी में बधे हुए थे। कड़ाके की हाड़ कपाने वाली ठण्ड से बचने के लिए सभी परिवारीजन घर पर सो हुए थे। तभी देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई।

झोपड़ी आग से जल कर राख हो गई। पशुओं को आग से बचाने के लिए परिजनों के साथ ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को आग की सूचना दे दी। आग की सूचना पर लोधा पुलिस भी पहुंच गई। लोधा पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो पशु झोपड़ी में जिन्दा जलकर मर गये और तीन पशुओ के साथ एक गाय का बछड़ा झुलस गया।
विज्ञापन


गुरूवार को लेखपाल टीम, पशु विभाग की टीम डॉक्टरों के साथ वीमरपुर पहुंची । आग से मरे दो जिन्दा पशुओं के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आग से झुलसे पशुओ का उपचार चल रहा है। लोधा प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि गांव में  आग से जलकर मरे पशुओं के संचालक की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर आई है। जांच कराकर आग के कारणो को पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें