फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परचून की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Mon, 03 Apr 2023 07:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रविवार की देर शाम दुकानदारद इगलास मार्ग पर परचून की दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह करीब चार बजे दुकान से आग की लपटें उठती देखकर दुकान के बगल में स्थित मकान मालिक ने नवीन कुमार को फोन पर सूचना दी। 
 
विज्ञापन
आग लगने से दुकान में रखा सामान हुआ खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परचून का दुकानदार रात में दुकान को बंद करके गया, जब सुबह दुकान खोली, तो उसके होश उड़ गए। दुकान में आग लगने से अंदर ही अंदर पूरा सामान राख में तब्दील हो चुका था।
विज्ञापन

 
गोंडा कस्बे के दरबर निवासी नवीन कुमार की इगलास मार्ग पर परचून की दुकान है। रविवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह करीब चार बजे दुकान से आग की लपटें उठती देखकर दुकान के बगल में स्थित मकान मालिक ने नवीन कुमार को फोन पर सूचना दी। 

वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच दुकानदार भी पहुंच गया। लोगों ने सामूहिक रूप से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन थोड़ी देर में ही आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान में शोर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें