फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्टेशनरी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोपालपुरी निवासी ध्रुव माहेश्वरी की अचलताल पर बौहरे जी बुकसेलर के नाम से दुकान हैं। रोजाना की तरह रात में दुकान बंद करके गए थे। रात करीब 11 बजे दुकान से कुछ राहगीरों ने धुंआ उठते देखा । देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।
विज्ञापन
आग लगने से जलीं किताबें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के अचलताल स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में शनिवार देर रात आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट -सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है। 

विज्ञापन




इलाके के गोपालपुरी निवासी ध्रुव माहेश्वरी की अचलताल पर बौहरे जी बुकसेलर के नाम से दुकान हैं। रोजाना की तरह रात में दुकान बंद करके गए थे। रात करीब 11 बजे दुकान से कुछ राहगीरों ने धुंआ उठते देखा । देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। इस पर उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दे दी। ध्रुव माहेश्वरी भी अपने परिजनों के साथ मौके पर आ गए। पहले स्थानीय लोगों की मदद से लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग के बिकराल हो जाने पर उस पर काबू पाने में असफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आकर लगी आग को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग से करीब पांच -छह लाख का नुकसान हुआ है। उधर, पुलिस मामले में नुकसान का आंकलन करने के साथ ही आग लगने के कारणों की जांच करने की बात कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें