फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परचून की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मिर्जा चांदपुर में बुधवार की रात एक परचून की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों का सामना जल गया।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार मो. गजलफेर अली बेग ने पुलिस को बताया है कि गांव के पास चौराहे पर उनकी परचून की दुकान है। रोजाना की भांति वह बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब सबा नौ बजे दुकान के पास रहने वाले एक युवक ने उसे फोन कर दुकान से धुआं उठने की सूचना दी। मौके पर जाकर उसने दुकान का शटर उठाया दो दुकान से लपटे उठ निकल रही थीं। आसपास के लोगों ने रेत व पानी डालकर आग को बुझाया। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीडि़त ने बताया है कि आग लगने से दुकान में करीब आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। थाना प्रभारी रविचंद्रवाल ने बताया है कि मामले में पीडि़त द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें