फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एटूजेड प्लांट कूड़े के ढेर में फिर लगी आग, अब लगेंगे चारों ओर तार

Fri, 07 Jun 2024 11:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नगर निगम का कई दशक पुराना कूड़ा विलोपित स्थल है। इस स्थाल पर लगे कूड़े के ढेर पर एक सप्ताह पहले भी आग लगी थी। जिसे रात भर के प्रयास के बाद बुझाया जा सका था। अब 7 जून देर शाम फिर उसी जगह पर आग लग गई।
विज्ञापन
मथुरा रोड पर नगर निगम का कई दशक पुराना कूड़ा विलोपित स्थल है। इस स्थान पर अब तक एटूजेड द्वारा कूड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के कूड़ा विलोपित स्थल एटूजेड प्लांट में लगे कूड़े के ढेर में 7 जून देर शाम फिर आग लग गई। हालांकि, कुछ देर के प्रयास के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया। एक सप्ताह के अंतराल में लगातार दूसरी बार आग लगने को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। अब ढेर के चारों ओर कंटीले तारों की बाड़ लगवाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मथुरा रोड पर नगर निगम का कई दशक पुराना कूड़ा विलोपित स्थल है। इस स्थान पर अब तक एटूजेड द्वारा कूड़ा एकत्रित किया जाता था। इस स्थाल पर लगे कूड़े के ढेर पर एक सप्ताह पहले भी आग लगी थी। जिसे रात भर के प्रयास के बाद बुझाया जा सका था। अब 7 जून देर शाम फिर उसी जगह पर आग लग गई। कुछ ही देर में यह सूचना नगर निगम व फायर स्टेशन पर पहुंच गई। सूचना पर अपर नगर आयुक्त राकेश यादव व दो दमकल मौके पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं देर रात तक सुलगते ढेर पर पानी डाला जाता रहा। इस दौरान माना गया कि किसी शरारती तत्व ने पहले की तरह जलती हुई बिड़ी या सिगरेट फेंकी होगी। जिसकी वजह से आग लगी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा स्थल की घेराबंदी कर दी जाएगी। ताकि अब यहां कोई आ जा न सके। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें