फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

Thu, 08 Aug 2024 06:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना चंडौस के गांव चिमनपुर निवासी विक्की चौहान अपने एक अन्य साथी के साथ बुलेट से आंबेडकर पार्क पहुंचे और वहां शराब पी। उसके बाद प्रतिमा की अंगुली तोड़कर भाग गए। जीवाराम ने उसकी बुलेट का नंबर नोट कर लिया था।
विज्ञापन
प्रतिमा क्षतिग्रस्त अंबेडकर पार्क में एकत्रित ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव वाजिदपुर में 6 अगस्त रात डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ने के मामले में पुलिस ने विक्की चौहान और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया गांव के ही दिनेश के घर पर नामकरण संस्कार था। जिसमें शामिल होने आए थाना चंडौस के गांव चिमनपुर निवासी विक्की चौहान अपने एक अन्य साथी के साथ बुलेट से आंबेडकर पार्क पहुंचे और वहां शराब पी। उसके बाद प्रतिमा की अंगुली तोड़कर भाग गए। जीवाराम ने उसकी बुलेट का नंबर नोट कर लिया था। पंचायत घर में लगे सीसीटीवी दो महीने से बंद हैं वरना एक सबूत होता।

ग्रामीणों का आरोप कि प्रधान ने पंचायत घर में लगे इन्वर्टर की बैटरी तक को घर में रख लिया है। इधर, गांव पहुंचे आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिव सिंह ने कहा है कि पुलिस आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है। इधर, थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक नई प्रतिमा स्थापित नहीं होने देंगे। मामला दो अलग-अलग वर्गों का होने से क्षेत्र में तनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें