फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिपाही संदीप को दी गई सम्मान सहित अंतिम विदाई, गंगा घाट से कांवड़ लेकर लौटते समय हुई मौत

Sat, 09 Mar 2024 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कांवड़ लेकर लौटते समय गांव बसेरा के समीप सिपाही की चक्कर आने से मौत हो गई थी। पुलिस के अधिकारियों व सिपाहियों ने मृतक को सम्मान सहित अंतिम विदाई दी। वर्ष 2017 में पुलिस में भर्ती हुआ संदीप बागपत में तैनात था।
विज्ञापन
मृतक सिपाही संदीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिसावा क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना के माजरा कृपालगढ़ी निवासी यूपी पुलिस के सिपाही की 7 मार्च शाम कांवड़ लेकर लौटते समय गांव बसेरा के समीप चक्कर आने से मौत हो गई थी। 8 मार्च को पुलिस के अधिकारियों व सिपाहियों ने मृतक को सम्मान सहित अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


संदीप कुमार अनूपशहर के गंगा घाट से कांवड़ लेकर गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव बसेरा पहुंचा तो अचानक चक्कर आने से वह गिर गया। मौजूद अन्य कांवड़ियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

आनन-फानन में परिजन गाड़ी लेकर पास के ही गांव बसेरा पहुंच गए और युवक को उपचार हेतु जट्टारी ले गए। जट्टारी के डाक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वर्ष 2017 में पुलिस में भर्ती हुआ संदीप बागपत में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें