फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहद आएंगे एएमयू, ओल्ड ब्वॉयज गेस्ट हाउस में होगी दावत

Sat, 18 Feb 2023 03:21 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस

सार

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद एएमयू से वर्ष 2016-17 से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद मुंबई चले गए थे। वहीं, राजनीति शुरू कर दी। उनकी फहद से अच्छी दोस्ती है। इसी दोस्ती का फर्ज दावत देकर निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता स्वरा भास्कर और महाराष्ट्र के समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष फहद अहमद मार्च में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आएंगे। उन्हें आने की दावत दे दी गई है। इसकी जानकारी एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ फैजुल हसन ने दी है।

विज्ञापन


डॉ. फैजुल ने अमर उजाला को बताया कि दोनों के आने की तारीख फिलहाल तय नहीं है, लेकिन वह मार्च में आएंगे। दोनों की मार्च में शादी होगी। फिलहाल दोनों की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। इसकी जानकारी स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम और टि्वटर हैंडल पर दी थी। 

डॉ. फैजुल ने बताया कि शादी बरेली या दिल्ली में हो सकती है। दोनों दिल्ली या बरेली होंगे, तब उन्हें एएमयू आमंत्रित किया जाएग। उनके सम्मान में एएमयू ओल्ड ब्वॉयज गेस्ट हाउस में दावत होगी। डॉ. हसन ने कहा कि फहद एएमयू से वर्ष 2016-17 से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद मुंबई चले गए थे। वहीं, राजनीति शुरू कर दी। उनकी फहद से अच्छी दोस्ती है। इसी दोस्ती का फर्ज दावत देकर निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


इधर, एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्वरा भास्कर, फहद के साथ एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी भी हैं। यह वीडियो उन्होंने ही फेसबुक पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें