बुधवार की शाम करीब सात बजे मोहल्ला कटरा में दो पक्षों के बीच कहासुनी के साथ झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इसमें दोनों पक्ष से लोग लहूलुहान हुए। मामले में देर रात कोतवाली में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
सचिन अग्रवाल की मोहल्ला कटरा में सराफा की दुकान है। बुधवार की शाम बहरावद गांव निवासी संदीप उनकी दुकान पर पहुंचे। वहां पर दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। किसी ने खबर दी तो कस्बा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को इलाज व डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
सीओ सर्जना सिंह के अनुसार दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी। दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।