फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शीशम के पेड़ के लिए दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Jul 2024 06:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खेत में लगी शीशम के पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इससे तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव भडीरा में एक शीशम के पेड़ काटने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गया। इसमें दोनों पक्ष के तीन लोगों को चोटें आईं हैं। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव निवासी सत्यपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह ने कहा कि बुधवार की शाम पांच बजे सुखवीर सिंह पुत्र हरप्रसाद व उसके पुत्र मनोज कुमार, अनिल कुमार सहित तीन अन्य लोग उनके खेत में लगे शीशम के पेड़ को काट रहे थे। रोकने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया। शोर सुन भाई जीत सिंह बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से पीटा। घटना में भाई की सोने की जंजीर कहीं गिर गई। गांव के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

वहीं, दूसरे पक्ष से सुखवीर सिंह ने कहा है कि बुधवार की शाम करीब चार बजे जीत सिंह, अजीत सिंह, अजय कुमार, सत्यपाल उर्फ लाला पुत्रगण चंद्रपाल सिंह उनके खेत में लगे शीशम के पेड़ को काट रहे थे। मना करने पर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें