फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रुपयों के लेन-देन पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Feb 2024 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पड़ोसी ने तीन साल पहले कुछ रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वापस नहीं किया। 31 जनवरी को बस अड्डे पर पड़ोसी को रुपयों के लिए टोका तो नाराज होकर उसने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद 2 फरवरी की रात वह बाजार से सामान लाने जा रहे थे तभी पड़ोसी ने अपने बेटे और भाई-भतीजों संग मिलकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलाली कस्बा क्षेत्र में 2 फरवरी की रात रुपयों के लेन-देन पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार पड़ोसी ने तीन साल पहले कुछ रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वापस नहीं किया। 31 जनवरी को बस अड्डे पर पड़ोसी को रुपयों के लिए टोका तो नाराज होकर उसने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद 2 फरवरी की रात वह बाजार से सामान लाने जा रहे थे तभी पड़ोसी ने अपने बेटे और भाई-भतीजों संग मिलकर हमला कर दिया। वह जान बचाते हुए भागकर घर आ गए तो पीछे से आरोपी घर में घुस आए। घर पर भी पीटने के साथ महिलाओं से छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें