गांव करहला निवासी एक महिला श्रद्धालु की हिमाचल प्रदेश के नैना देवी में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव करहला के पूर्व प्रधान राम अवतार ने बताया कि गांव निवासी विमलेश देवी पत्नी महावीर सिंह 30 मार्च को अपने बेटे पुष्पेंद्र और धर्मेंद्र के साथ तीर्थयात्रा पर गई थीं। एक अप्रैल की सुबह हिमाचल प्रदेश के नैना देवी में बस से उतरने के बाद लघुशंका करने के लिए सड़क पार करने जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया। इससे 45 वर्षीय विमलेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पीछे पांच बेटे और दो बेटियों को रोता छोड़ गई हैं।