फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नैना देवी में हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत

Wed, 03 Apr 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
 विमलेश का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव करहला निवासी एक महिला श्रद्धालु की हिमाचल प्रदेश के नैना देवी में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




गांव करहला के पूर्व प्रधान राम अवतार ने बताया कि गांव निवासी विमलेश देवी पत्नी महावीर सिंह 30 मार्च को अपने बेटे पुष्पेंद्र और धर्मेंद्र के साथ तीर्थयात्रा पर गई थीं। एक अप्रैल की सुबह हिमाचल प्रदेश के नैना देवी में बस से उतरने के बाद लघुशंका करने के लिए सड़क पार करने जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया। इससे 45 वर्षीय विमलेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पीछे पांच बेटे और दो बेटियों को रोता छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें