अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट-57 पर रविवार दोपहर करीब एक बजे मथुरा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में एक कार पीछे से जा घुसी। इस दुर्घटना में कार सवार 65 वर्षीय राजा प्रताप शर्मा निवासी धमेड़ा नाड़ा रूपवास बुलंदशहर व उनके पुत्र 45 वर्षीय नानक चंद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
उनके साथ कार में सवार 11 वर्षीय तुषार व नकुल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेवर भेजा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।